लखनऊः अधेड ने फांसी का फंदा लगा किया आत्महत्या
September 08, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर अपने घर के कमरे में सोमवार रात एक फुटपाथ दुकानदार ने फंदा लगा लिया। सुबह सबेरे बहन ने अपने भाई को फंदे से लटका देख शोर मचाना शुरू कर दिया,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अधेड़ को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि हरिओम नगर के गली नंबर 5 में रहने वाले अजय गुप्ता (40) पुत्र बैजनाथ गुप्ता अपने घर के कमरे में फंदे से लटक अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह करीब 05रू30 बजे बहन ने भाई को फंदे से लटका देख शोर मचाने लगी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक अपने बेटे श्रेयांश और बहन के साथ रहता था ।
