लखनऊः सप्त दिवसीय राम कथा पंचम सोपान सुंदरकांड आयोजन का हुआ शुभारंभ
September 08, 2026
आलमबाग। कानपुर रोड आशियाना क्षेत्र के चांसलर क्लब की प्रेक्षागृह में मंगलवार शाम से सात दिवसीय राम कथा सुंदरकांड के आयोजन शुभारंभ विधि विधान से किया गया, इस अवसर पर आयोजक आलोक गुप्ता ने अपने पूरे परिवार संग कथा व्यास स्वामी अभयानंद सरस्वती जी महाराज की पूजन आरती कर कथा के शुभारंभ के लिए अभिनंदन किया। कथा के शुभारंभ में कथा व्यास ने श्री राम चरित मानस सुंदर कांड का प्रसंग जिसमें हनुमान जी का वर्णन है की सुंदर तरीके से व्याखित किया जिसे सुन उपस्थित भक्तगण भक्ति के रस में डूब गए और जय श्रीराम और जय भक्त हनुमान से पूरा हाल गुंजायमान हो गया। आयोजक आलोक गुप्ता ने बताया कि श्रीराम कथा पर आधारित सुंदर कांड का यह व्याख्यान सात दिनों तक चलेगा जिसका समापन 14 सितंबर को विधि विधान से किया जाएगा।
