Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण! रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज


देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंर्तगत स्थलीय निरीक्षण किया। 

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने जुटे फील्ड स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्य निवार्चन अधिकारी कहा कि आगामी 3 अक्टूबर को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 3 अक्टूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य चेक कर लें। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ अपूर्वा सिंह सहित बीएलओ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |