Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का रहा निराशाजनक प्रदर्शन


डेविस कप में भारतीय टेनिस टीम की नजरें दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ जीत हासिल कर अंतिम -8 में जगह बनाने पर थी, लेकिन 18 और 19 सितंबर को खेले गए मुकाबलों में टीम इंडिया का सियोल के ओलंपिक टेनिस कोर्ट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। 18 सितंबर को जहां हुए सिंगल्स इवेंट के दोनों मैचों में भारतीय टीम को हार मिली तो वहीं 19 सितंबर को डबल्स के इवेंट में आगाज तो अच्छा रहा जिसमें जीत हासिल की लेकिन उसके बाद चौथे मैच में जो सिंगल्स के इवेंट का था उसमें हार के साथ डेविस कप में टीम इंडिया का सफर दूसरे राउंड के साथ ही खत्म हो गया। गौरतलब है कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर हो रहा है।

साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत की तरफ से पहला मुकाबला डीके सुरेश ने सिंगल्स इवेंट में 18 सितंबर को खेला जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ। इस मैच में डीके सुरेश की शुरुआत काफी शानदार देखने को मिली और उन्होंने मुकाबले के पहले सेट 6-3 के अंतर से जीतने के साथ अहम 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने वापसी की और अपने खेल से डीके सुरेश को पूरी तरह से दबाव में ला दिया जिसमें उन्होंने इस सेट तो 6-3 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद सभी की नजरें तीसरे सेट पर टिकी हुई थी और दोनों टीमों के बीच में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में सूनवू क्वोन ने इस सेट को 6-4 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबले को 2-1 से जीत लिया और साउथ कोरिया को दूसरे राउंड में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल से दूसरे राउंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कोरिया के कोर्ट का लो-बाउंस उनके लिए काफी परेशानी का कारण बना। सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में ये मुकाबला तीन घंटे तक चला। इस मैच में सुमित नागल ने काफी अच्छी शुरुआत की थी जिसमें 18 सितंबर को खेले गए मुकाबले में नागल ने पहला सेट 6-2 के अंतर से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में ह्योन चुंग ने जिस तरह से वापसी की उसने नागल को भी हैरान कर दिया और उनको इस सेट में 6-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा जिससे मुकाबला 1-1 की बराबरी पर आ गया। अब तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और अंत में ह्योन चुंग इस सेट को 7-5 के अंतर से जीतने के साथ मुकाबले को 2-1 से जीत गए, जिससे कोरियाई टीम ने दूसरे राउंड में भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |