Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: नदी किनारे बच्चों के साथ गयी मासूम डूबने से हुई मौत मचा कोहराम


बीसलपुर। शनिवार शाम के समय नदी के किनारे बच्चों के साथ गई मासूम की डूबने से मौत हो गई काफी तलाश करने के बाद नदी में मासूम का तैरता हुआ शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

दियोरियाकोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा कटा निवासी कमलेश कुमार की बेटी दृश्या - 18 माह  शाम लगभग 6 बजे बच्चों के साथ गांव के किनारे बह रही माला नदी के किनारे चली गई शाम के समय बाकी बच्चे वापस लौट आए लेकिन दृश्या घर नहीं पहुंची तब परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सुबह उसका शव नदी के किनारे तैरता हुआ मिला मासूम दृश्या का शव मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया मां कुसुमा देवी बेटी का शव देखकर बदहवास हो गई। बताया गया है कि कमलेश कुमार के दो बच्चे और है मृतक दृश्या दूसरे नंबर पर थी बड़ा बेटा और एक छोटी बेटी लगभग छः माह की है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक विवेक वर्मा गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |