Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

किताब नहीं लाने पर छात्रा को धूप में खड़ा कराया, तबीयत बिगड़ने से हुई मौत


दिल्ली सरकार ने पूर्वी विनोद नगर के एक सरकारी स्कूल में 10 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में जांच पूरी होने तक एक शिक्षिका का सोमवार को तबादला कर दिया। छात्रा के परिवार का आरोप है कि स्कूल में किताब नहीं लाने पर सजा के तौर पर उसे धूप में खड़ा किया गया था, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह पूरी घटना 27 अगस्त की है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण का आदेश दिया गया है। सूद ने कहा, "पूर्वी विनोद नगर के एक स्कूल में एक छात्रा की दुखद मौत की जांच चल रही है। जांच पूरी होने तक, संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जांच निष्पक्ष और बिना किसी हस्तक्षेप के हो।"

छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि स्कूल में किताब नहीं लाने पर एक शिक्षिका ने उसे धूप में खड़ा कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 27 अगस्त को सर्वोदय कन्या विद्यालय में हुई। परिवार के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने पर स्कूल ने लड़की की मां अंजलि को बुलाया। अंजलि ने आरोप लगाया कि स्कूल पहुंचने पर उसने अपनी बेटी को धूप में खड़ा पाया और उसकी हालत खराब थी।

परिवार का आरोप है कि किताब न लाने पर शिक्षिका ने बच्ची को सजा दी थी। सूत्र ने बताया कि बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 27 अगस्त को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद, परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और कहा कि जांच की जाएगी और दोषी स्कूल कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

एक अन्य खबर में, दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में 19 साल की एक नर्सिंग छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा सर गंगाराम अस्पताल में बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |