Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी कार्रवाई से निजी अस्पतालों में मचा हड़कंप ! एक अस्पताल सीज कई संचालक छोड़कर भागे अस्पताल, कई अवैध क्लिनिक क्षेत्र में है संचालित


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ निजी अस्पतालों पर छापा मारा, जिससे निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अस्पताल छोड़कर भाग गए, एक अस्पताल को बंद करने की कार्रवाई की गई। कई को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य की टीम में डॉक्टर सचिन, उपाध्याय अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को अमानीगंज के कार्तिक क्लिनिक पर छापा मारा अस्पताल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे नोटिस चश्मा कर बंद करने का निर्देश दिया गया है। उसके बाद अमानीगंज जन सेवा केंद्र की जांच की गई, यहां के संचालक डॉक्टर जावेद हसन मौजूद नहीं थे, अपरिचित कर्मचारी अस्पताल चला रहे थे, जिनको नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है। इतना ही नहीं अमानीगंज में चल रहे कई अन्य निजी अस्पतालों के संचालक शटर गिराकर ताला बंद कर भाग खड़े हुए। वहीं स्वास्थ्य टीम इसके बाद आकाश क्लीनिक पर पहुंची यहां पर डॉक्टर रंजन लाल अस्पताल चला रहे थे अस्पताल में मरीज भर्ती थे,एक मरीज को ग्लूकोस में दवाइयां दी जा रही थी, यहां पर मेडिकल स्टोर भी चल रहा था, स्वास्थ्य टीम ने बताया कि इनके पास लाइसेंस नहीं था,अस्पताल संचालक डॉक्टर रंजन लाल को नोटिस दी गई और दो दिन में अस्पताल संचालन के दस्तावेज मांगे गए हैं। वहीं डॉ सचिन ने बताया कि अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है, इसके बाद यदि जवाब नहीं दिया गया, तो बंद करने की कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |