लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर श्भारत रोजगार महोत्सव दृ लखनऊ संस्करण-2श् का सफल आयोजन किया गया। 2 सितंबर को मूसलाधार बारिश के कारण जो अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने से वंचित रह गए थे, उनके लिए 9 सितंबर को यह विशेष दूसरा चरण आयोजित किया गया। इसमें 250 से ज्यादा युवाओं ने भाग लेकर प्रमुख कंपनियों में साक्षात्कार दिए।
1,250 से अधिक युवाओं को श्रण बहादुर सिंह डिजिटल केंद्रश् से फ्री स्किल ट्रेनिंग दी जा चुकी है। 8 सितंबर को 18वें केंद्र के उद्घाटन के साथ इस सेवा का विस्तार किया गया। महोत्सव में टाटा मोटर्स, अडानी, एयरटेल और सैमसंग जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने ट्रेनी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर और सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। पूरी भर्ती प्रक्रिया में श्एक अभ्यर्थीदृएक साक्षात्कारश् मॉडल अपनाया गया। अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क या कमीशन नहीं लिया गया। अभ्यर्थियों के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन, वाटरप्रूफ टेंट, प्रतीक्षा क्षेत्र, जलपान और वोटर आईडी सहायता डेस्क का विशेष प्रबंध रहा।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल रोजगार मेले लगाकर संख्या गिनना नहीं, बल्कि हर युवा के भविष्य की जिम्मेदारी लेना है। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में अब हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि कोई भी योग्य युवा अवसर से वंचित न रहे।
