Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः दो करोड़ की हेरोइन संग एक अभियुक्ता व दो अभियुक्त गिरफ्तार


गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 01 किलो 15 ग्राम हेरोइन के साथ बोलेरो वाहन के साथ एक अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई गयी है।

अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 24 सितम्बर को सुरेन्द्र नाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ जनपद गाजीपुर, मुख्य आरक्षी संजय सिंह राजावत व महिला आरक्षी मुस्कान यादव थाना एएनटीएफ जनपद गाजीपुर व उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक मय हमराह कोतवाली सदर द्वारा वाराणसी गोरखपुर हाइवे के महाराजगंज तिराहे के पास चेकिग के दौरान बोलेरो वाहन से एक महिला सहित तीन अभियुक्तों के कब्जे से  01 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश यादव उर्फ गामा पुत्र रमाकान्त सिंह यादव निवासी सरैया पोस्ट छावनी लाइन थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, कृष्ण बिहारी उर्फ पिन्टू प्रजापति पुत्र स्व. राजकुमार प्रजापति निवासी तुलसीपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर और रीना यादव पत्नी जीउत बंधन यादव निवासी गौसपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कथ विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |