Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: वायरल फीवर का कहर, रोज बढ़ रहे मरीज


संग्रामपुर/अमेठी। जिले मे वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में चिकित्सकों के पसीने छूट रहे हैं। जहां ओपीडी 200 से 300 रहती थीं आज 300 से 500 पहुंच रही है वायरल फीवर संग्रामपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में देखने को मिल रहा है जिसमें 300 मरीज का नया पर्चा बना 32 गर्भवती महिलाओं का इलाज हुआ इन मरीजों में 150 से 200 नमूने लैब पैथोलॉजी में लिए गए।30 मरीजों का एक्स-रे हुआ लगभग 45 से 50 मरीजों को भर्ती किया गया। मरीजों का निःशुल्क जांच हुई सभी को मुफ्त दवा मुफ्त इलाज हुआ। ओपीडी में डॉ संतोष सिंह, डॉ यशवंतराव, डॉ रुखसार, डॉ प्रिया गुप्ता,लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, एक्स-रे ऑपरेशन मनोज कुमार संजय पाठक, रीतेश कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |