Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर जयसिंहपुर में पीस कमेटी की बैठक! आयोजकों, डीजे संचालकों और व्यापारियों को दिए गए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के निर्देश


जयसिंहपुर। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना जयसिंहपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों, डीजे संचालकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और शासन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम जयसिंहपुर संदीप यादव और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन किया जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो।

अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और प्रशासन की ओर से तय व्यवस्थाओं का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से अपील की गई कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी विवाद, समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या अफवाह वाली सूचनाओं को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाने की भी अपील की गई।

बैठक में मौजूद आयोजकों, डीजे संचालकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |