Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

घर पर बना लें ओट्स और सूजी का चीला, डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं सेवन


डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में वे कई बार परेशान हो जाते हैं कि ऐसा क्या खाएं कि पेट भी अच्छी तरह से भरे और स्वाद भी मिले ताकि ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी परेशानी न हो। अगर आप भी इसी उलझन में रहते हैं तो अपनी डाइट में आप ओट्स और सूजी की यह ख़ास रेसिपी बना सकते हैं। खास बात यह है कि इस चीला रेसिपी को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आप इसका सेवन नाश्ते के साथ लंच और डिनर के रूप में भी कर सकते हैं। ओट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह आपके पाचन को भी बेहतर करता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी
ओट्स और सूजी का चीला बनाने के लिए सामग्री

ओट्स आधा कप, सूजी एक कप, दही आधा कप, एक हरी मिर्च, अदरक का छोटा सा टुकड़ा, नमक आधा चम्मच, ईनो एक चम्मच, पानी ज़रूरत के अनुसार, एक प्याज, एक शिमला मिर्च और एक टमाटर, आधा कप मैश किया हुआ पनीर
ओट्स और सूजी का चीला बनाने की विधि

पहला स्टेप: ओट्स और सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में आधा कप ओट्स, एक कप सूजी, आधा कप दही, एक हरी मिर्च, छोटा सा अदरक का टुकड़ा और पानी डालें। अब इन सभी सामग्री को बारीक बैटर बनाकर पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपक बैटर बहुत ज़्यादा पतला या बहुत ज़्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। चीला तभी स्पॉन्जी और अच्छा बनेगा जब बैटर की कंसिस्टेंसी सही होगी।


दूसरा स्टेप: अब बैटर में नमक और एक चम्मच ईनो डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसको 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए। इसके बाद, प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को एकदम बारीक काटकर रख लें। आधा कप पनीर को भी अच्छी तरह से मैश कर लें। एक बड़े बाउल में इन सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।


तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक डोसा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसे तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। एक करछी में बैटर लें और उसे राउंड शेप में पैन पर डालें। इस दौरान गैस की आंच मीडियम से स्लो होनी चाहिए। अब चीला के ऊपर सब्जियों का थोड़ा सा मिश्रण डालकर उसे ढक दें। कुछ समय बाद चीला को उतारें और चटनी के साथ गर्म गर्म सर्वं करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |