Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सपा नेता मोहम्मद अयाज गुल्लू की हत्या मामले में 7 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा


यूपी के अंबेडकरनगर में 7 साल पहले हुई सपा नेता की हत्या के मामले में आज (शनिवार को) फैसला आ गया है। इस मामले में कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शुक्ला ने इस हत्याकांड में सजा सुनाई है। अगर दोषी जुर्माना नहीं चुका पाता है, तो उसे और 5 महीने की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

जान लें कि सपा नेता मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू की हत्या मामले में उबैदुर रहमान दोषी करार पाए गए हैं। उन्हें ही आजीवन कारावास की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना चुकाने के लिए कहा गया है। बता दें कि लगभग सात साल पहले 16 मई, 2019 को मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू को गोली मारी गई थी। घटना के 20 दिन बाद इलाज के दौरान मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू की मौत हो गई थी। मोहम्मद अयाज उर्फ गुल्लू की पत्नी शबाना नाज वर्तमान में टांडा नगरपालिका की चेयरमैन हैं।

इससे पहले, हाल ही में वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया था। इसमें ट्रैक्टर चोरी के शक में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद 2 आरोपियों गिरफ्तार किया गया था।

ये घटना चौबेपुर और चोलापुर क्षेत्र में हुई थी। यहां मजदूर को पेड़ से बांधकर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा था। जब इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तब पुलिस हरकत में आई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस हत्याकांड में मृतक की पहचान रामजनम बनवासी के तौर पर की गई थी। वह ईंट भट्ठे पर मजदूर के रूप में काम करता था। बीते 21 अगस्त को रामजनम बनवासी की बॉडी चोलापुर क्षेत्र में मिली थी। उसके बाद, 26 अगस्त को शिनाख्त के बाद परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

हालांकि, बाद में वीडियो वायरल होने पर वाराणसी पुलिस ने संज्ञान लिया और नामजद एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों अजय सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई लाठी भी बरामद की थी। आरोपियों ने पूछताछ में ट्रैक्टर चोरी के संदेह में हत्या की बात कबूली थी।

इस मामले पर ADCP वरुणा जोन, वाराणसी लिपि नागायच ने कहा था कि चूंकि बड़ी बेरहमी से पिटाई की गई थी, इसलिए पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने अपने मुखबिरों के आधार पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की तो सारे डॉट्स को कनेक्ट हो गए और पुलिस को पता चल गया कि मृतक का नाम रामजनम बनवासी है। हत्या का मकसद ये था कि जिन लोगों ने मर्डर किया उन लोगों को लगा था कि रामजनम चोर था और ट्रैक्टर चोरी करने के लिए आया था। ऐसी अफवाह फैली हुई थी कि अन्य ईंट भट्ठों से ट्रैक्टर चोरी हो रहे हैं। इसी शक के आधार पर घटना को अंजाम दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |