Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः विद्युत करंट से हुई मौत पर मुआवजा न मिलने पर डीएम ने पूर्व लेखपाल, वर्तमान लेखपाल, कानूनगो के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए आदेश ! सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतें, 09 का मौके पर हुआ निस्तारण


बलिया। तहसील बांसडीह में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में बांसडीह निवासी त्रिलोकी प्रसाद ने शिकायत की कि गांव के प्रधान ध्रुव तिवारी द्वारा उनकी निजी भूमि से रास्ता निकालने और भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम सूर्यपुरा निवासी ममता ने बताया कि उनके पति मिठाई लाल की विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी, लेकिन उन्हें अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है। इस मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी ने पूर्व में लगाई गई रिपोर्ट की जांच कराने के साथ ही संबंधित पूर्व लेखपाल एवं वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कानूनगो को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसी क्रम में सलोनी पाण्डेय ने शिकायत की कि उनके पट्टेदार द्वारा उन्हें उनके हिस्से की भूमि नहीं दी जा रही है। जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगो को खतौनी के आधार पर संबंधित पक्ष को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार समस्या का समाधान कराने को कहा। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 आवेदन पत्र आए जिसमें 09 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न किया जाए। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और पीड़ितों को प्रभावी राहत दिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |