Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले 7 नए जज, जजों की कुल संख्या बढ़कर हो गई 50


दिल्ली हाईकोर्ट में आज दिल्ली की अधीनस्थ अदालतों के सात न्यायिक अधिकारियों ने न्यायाधीश पद की शपथ ली है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में जजों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो गई है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय ने सुबह 10 बजे अदालत परिसर में आयोजित समारोह में सभी नए जजों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले न्यायिक अधिकारियों में निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज शामिल हैं।

ये सभी अब तक जिला न्यायपालिका में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 60 हैं और इन 7 नई नियुक्तियों के साथ हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 50 हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |