Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के लिए घर में रखें 5 चीजें


वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस तरह घर की दिशाओं का जीवन में महत्व होता है वैसे ही घर में रखी चीजें भी आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनको घर में रखना वास्तु में शुभ माना गया है। इन चीजों को घर में रखने से व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में उन्नति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां प्राप्त हो सकती हैं।

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से चांदी को बेहद शुभ रत्न माना जाता है। इसके साथ ही वास्तु में भी इसका खास महत्व है। वास्तु के अनुसार घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होता है। चांदी का सिक्का घर में रखने से माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। चांदी के सिक्के को तिजोरी या पूजा स्थल पर रखने से आपको आर्थिक रूप से आप संपन्न हो सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुलाब का संबंध माता लक्ष्मी से है। इसलिए आपको घर में गुलाब का पौधा भी अवश्य लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर घर में गुलाब का पौधा लगा है तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सुखद फल आपको मिल सकते हैं। गुलाब के पौधे को आप घर की छत पर या फिर बालकनी में लगा सकते हैं।

कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार धातु (पीतल, चांदी) का कछुआ घर में रखने से करियर में उन्नति के पथ पर आप अग्रसर हो सकते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी आपको कछुआ घर में रखने से प्राप्त होती है। घर में रखा धातु का कछुआ घर के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने वाला भी माना जाता है।

हल्दी का संबंध देव गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान से माना जाता है। इसलिए आपको घर में हल्दी की गांठ अवश्य रखनी चाहिए। हल्दी की गांठ रखने से सुख-वैभव और संपन्नता आपको जीवन में प्राप्त हो सकती है। आपके करियर में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं और साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है। घर में हल्दी की गांठ रखने के साथ ही गुरुवार के दिन हल्दी के उपाय करके भी आप सुखद फल जीवन में पा सकते हैं।

कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से है। ऐसे में अगर आप घर में कौड़ियां रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। आप पांच कौड़ियां लेकर इन्हें मंदिर में माता लक्ष्मी के चरणों में या फिर घर की तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक रूप से आप संपन्न होते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |