दो घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ी महिला की हालत बिगड़ते देख नायब तहसीलदार, सीओ द्वारा लिखित कार्यवाही के आश्वाशन के बाद महिला को उतारा
कन्नौज। अपनी जमीन के 13 फीट हिस्से पर कब्जा करने वाले कब्जेदार के खिलाफ अधिकारियों से अपनी समस्या के निदान कार्यवाही और न्याय को लेकर चक्कर लगाकर थक चुकी एक 56 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर खतरनाक कदम उठा लिया। तहसील मुख्यालय स्थित पानी की ऊंची टंकी पर महिला दो घंटे तक मौजूद रही। सूचना पर मौके पर अधिकारियों के अलावा भीड़ के पहुंचने और समझाने पर भी महिला नीचे नहीं उतरी।
अधिकारियों द्वारा मामले मे कार्यवाही का लिखित आश्वाशन दिए जाने आरोपी को अपनी सुपुर्दगी मे लेने की बात पर टंकी पर चढ़ी महिला को दो घंटे बाद नीचे उतारा जा सका। हालत बिगड़ने पर महिला को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज मे पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया।
तिर्वा के गांव बहादुरपुर के पैतृक निवासी(वर्तमान मे तिर्वा ठठिया रोड) निवासी स्व. संतोष राजपूत की पत्नी 56 वर्षीय किरन देवी तहसील मुख्यालय स्थित पानी की टंकी पर जाकर चढ़ गई।
शोर गुल की आवाज पर लोगों की भीड़ लगी तो मौके पर नायब तहसीलदार अमित पाठक और सतीश कन्नौजिया के अलावा सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को नीचे उतारने को लेकर अधिकारियों ने महिला से मोबाइल से बात कर उनकी समस्या हल की जाएगी आश्वाशन दिया, लेकिन महिला लिखित कार्यवाही के आश्वाशन पर अड़ी रही। आखिर दो घंटे बाद कार्यवाही का लिखित आश्वाशन मिलने के बाद पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को पुलिस बल ने समझा बुझाकर नीचे उतारा।
मामले मे महिला ने बताया कि उनकी बहादुरपुर गांव स्थित जमीन के 13 फीट हिस्से पर सौंरिख थाना क्षेत्र के गांव नगला डडुअन निवासी राजकुमार पुत्र झब्बूलाल ने कब्जा कर लिया है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उपरोक्त मामले मे अधिकारियों ने यह भी बताया कि मामले मे न्यायालय का आदेश आने तक मौके पर यथास्थित बनाए रखी जाएगी।
