Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

50 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार साहब


कर्नाटक में कथित रूप से अब तक का सबसे बड़ा घूसखोरी का मामला कहे जाने वाले ऑपरेशन में, लोकायुक्त अधिकारियों ने बीते बुधवार की देर शाम धारवाड़ के तहसीलदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानें ये पूरा मामला क्या है।

लोकायुक्त के सूत्रों ने बताया कि तहसीलदार सच्चिदानंद ने धारवाड़ से 12 किलोमीटर दूर और पुणे-बेंगलुरु हाईवे से सटे येरिकोप्पा गांव में 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक के कागजात बदलने के लिए 50-50 लाख रुपये की दो किश्तों में कुल 1 करोड़ रुपये और 1 एकड़ जमीन की मांग की थी।

शिकायतकर्ता, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, ने लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई और उनके निर्देश पर आरोपी अधिकारी के KCD के पास 50 लाख रुपये की रिश्वत की रकम लेने के लिए कहा। बुधवार देर रात चलाए गए इस ऑपरेशन में, अधिकारियों ने तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर को रात करीब 10 बजे धारवाड़ के कर्नाटक कॉलेज के सामने एक जमीन मालिक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

लोकायुक्त अफसरों ने घूस की रकम सीज करने के साथ ही तहसीलदार के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। अब तहसीलदार की जमीन के दस्तावेजों, रिश्वत की कथित डिमांड और इस केस में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

इससे पहले हाल ही में राजस्थान के भरतपुर में घूसखोर असिस्टेंट इंजीनियर के घर एसीबी ने छापा मारा था। तब असिस्टेंट इंजीनियर के घर से नोटों का अंबार और चांदी की ईंटें बरामद की गई थीं। ACB ने 43.38 लाख कैश और 20 किलोग्राम चांदी की ईंटें रिकवर की थीं। भुसावर पंचायत समिति में 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया गया था। ACB डीजी गोविंद गुप्ता के मुताबिक, भरतपुर थाने को शिकायत मिली थी कि असिस्टेंट इंजीनियर, ठेकेदार से घूस की डिमांड कर रहा है। ठेकेदार का आरोप था कि बिल पास करने के बदले में असिस्टेंट इंजीनियर घूस मांग रहा था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |