Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हैट्रिक, सिर्फ 5 रन देकर लिए 7 विकेट, चमारी अटापट्टू ने तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड


महिला एशिया कप 2026 में नया इतिहास लिख दिया गया है. श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू इंडोनेशिया के खिलाफ बल्ले से जलवा नहीं बिखेर पाईं, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. इसी मुकाबले में उन्होंने हैट्रिक भी पूरी की. उन्होंने 2 सितंबर को खेले गए मुकाबले में केवल 5 रन देकर 7 विकेट लिए. वो महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में 7 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली केवल छठी गेंदबाज बन गई हैं.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए थे. श्रीलंकाई टीम की यह हालत चौंकाने वाली रही, लेकिन जब इंडोनेशिया के बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो पूरी टीम बुरी तरह धराशाई हो गई. इंडोनेशिया के बल्लेबाज सिर्फ 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. श्रीलंका ने यह मैच 75 रनों से जीता और वह ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.


चमारी अटापट्टू श्रीलंकाई टीम की कप्तान हैं. वो बल्लेबाजी में 13 गेंद खेलकर सिर्फ 9 रन बना पाई थीं. उन्होंने अपना पहला विकेट पारी के चौथे ओवर में लिया, उसके बाद तो जैसे इंडोनेशिया की बल्लेबाज थर-थर कांपने लगे. 29 के स्कोर तक इंडोनेशिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, इनमें से 3 विकेट अटापट्टू ने लिए थे. उन्होंने पूरे मैच में 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और 7 बल्लेबाजों को आउट किया.

महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले सिर्फ 5 गेंदबाज किसी पारी में 7 या उससे अधिक विकेट ले पाई थीं. आईसीसी के फुल मेंबर देशों की बात करें तो चमारी अटापट्टू किसी टी20 पारी में 7 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज हैं. एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्राजील की लौरा कार्डोसो के नाम है, जिन्होंने इसी साल 9 विकेट चटकाए थे.

चमारी अटापट्टू ने 19वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की. वो अंतर्राष्ट्रीय महिला टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली श्रीलंका की सबसे पहली गेंदबाज भी बन गई हैं. यह पहली बार है जब अटापट्टू ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में फाइफर पूरा किया है.
तोड़े ये 3 बड़े रिकॉर्ड

श्रीलंका के लिए सबसे बढ़िया गेंदबाजी आंकड़े- 3.3 ओवर में केवल 5 रन देकर 7 विकेट लिए. यह महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के लिए एक पारी में सबसे बढ़िया गेंदबाजी आंकड़े हैं.

हैट्रिक लेने वाली पहली श्रीलंकाई गेंदबाज- महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक श्रीलंका की कोई भी गेंदबाज हैट्रिक पूरी नहीं कर पाई थी. चमारी अटापट्टू ऐसा करने वाली पहली श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं.

सबसे ज्यादा विकेट (टी20 में)- चमारी अटापट्टू महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर या गई हैं. उनके नाम अब 85 विकेट हैं. उनसे आगे सिर्फ इनोका रनवीरा हैं, जो 97 विकेट ले चुकी हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |