शाहबाद: मां के साथ पलंग पर सो रही 4 वर्षीय बालिका सर्पदंश का हुई शिकार
September 30, 2026
शाहबाद। क्षेत्र के एक ग्राम में मां के साथ सो रही 4 वर्षीय बालिका प्रियांशी सर्पदंश का शिकार हो गई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम रुस्तमपुर निवासी रामनिवास की 4 वर्षीय बेटी प्रियांशी अपनी मां के साथ बेड पर सो रही थी। प्रातः लगभग 5रू00 बजे एक जहरीले कीड़े ने बेड पर चढ़कर उसके कान के पीछे काट लिया। परिजन तुरंत उसे ग्राम ओसी में किसी जानकार के पास ले गए उसके पश्चात वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद सुबह लगभग 7 बजे लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। रामपुर ले जाते समय मार्ग में ही प्रियांशी ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक रामगंगा घाट पर प्रियांशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
