Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'दृश्यम 3' से 'उड़ता तीर' तक, अक्टूबर में थिएटर में बॉलीवुड फिल्मों की आएगी बाढ़


सितंबर का महीना अब खत्म हो रहा है और इसी के साथ सिनेमा लवर्स अलगे महीने रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जानने के लिए बेकरार हैं. तो यहां हम आपको बता दें कि अक्टूबर का महीना वैसे भी लॉन्ग वीकेंड और फेस्टिव सीजन वाला रहेगा तो ऐसे में फिल्म मेकर्स भी थिएटर में तमाम नई फिल्में रिलीज कर रहे हैं. इनमें अजय देवगन की मच अवेटेड ‘दृश्यम 3’ से यामी गौतम की ‘नई नवेली’ सहित कई बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं. तो चलिए यहां जान लेते हैं कि अक्टूबर मंथ में कौन सी बॉलीवुड फिल्म कब रिलीज हो रही है?

अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में अपने परिवार को बचाने की पुरजोर कोशिश करते दिखेंगे. एक्टर इस बार अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी दृश्यम के फाइनल पार्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं. 'दृश्यम 3' या 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं. फिल्म में तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर और ईशिता दत्ता अपने-अपने किरदार दोहराते दिखेंगे. वहीं इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वीर पहाड़िया एक साल बाद 'प्रेम कीटाणु' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 2025 में आई 'स्काई फोर्स' के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है. अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी 'प्रेम कीटाणु' कॉलेज के कुछ ऐसे छात्रों की कहानी है जो ज़िंदगी, प्यार और करियर के उतार-चढ़ाव से गुज़रते हैं. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित उड़ता तीर एक कॉमेडी फिल्म है जो एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी है जो एक बड़े मिशन के तहत भारत में एंट्री करता है. हालांकि, एक एक्सीडेंट की वजह से उसकी याददाश्त चली जाती है और वह एक भारतीय देशभक्त बन जाता है. उड़ता तीर में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राम कपूर, राहुल बोस, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे हैं. ये 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'प्रहार' वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक है. उन्होंने 26/11 मुंबई हमले के केस में अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा लड़ा था. राजकुमार राव ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है. ललित प्रभाकर कसाब का किरदार निभा रहे हैं. अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी हैं. यह बायोपिक 16 अक्टूबर को थिएटर में आएगी.

यामी गौतम 'नई नवेली' फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. फ़िल्म की कहानी एक ऐसी 'परफेक्ट दुल्हन' के बारे में है जो मेरठ के एक अस्त-व्यस्त घर को स्वर्ग जैसा बना देती है. उसके देवर को शक होता है कि उसकी आदर्श लगने वाली भाभी असल में एक डायन हो सकती है. बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा व दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित इस फ़िल्म में आदिनाथ कोठारे भी हैं. यह फ़िल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.

लव रंजन अपने अपकमिंग प्रोडक्शन वेंचर, पहला प्यार दूसरी बार के साथ बॉलीवुड में छह नए कलाकारों को लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म में लीड रोल में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर हैं. ये मॉर्डन रोमांस को एक नए फ्लेवर के साथ दिखाएगी. पहला प्यार दूसरी बार 23 अक्टूबर को रिलीज होगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |