Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, महेश भागचंदका समेत इन लोगों को मिली जिम्मेदारी


यूपी के अयोध्या से बड़ी खबर आई है। राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए ट्रस्टी बनाए गए हैं। दिल्ली के महेश भागचंदका नए ट्रस्टी बने हैं, जो अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। वहीं, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय भी नए ट्रस्टी बने हैं। साथ ही, शिकोहाबाद की निर्मला यादव भी नई ट्रस्टी बनाई गई हैं। बता दें कि आज राम मंदिर ट्रस्ट को पहला CEO भी मिलने वाला है। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। ये बैठक राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी पर हो रही है।

जान लें कि CEO के चयन के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी है। तीन नामों की लिस्ट सेलेक्शन कमेटी ने ट्रस्ट को सौंपी है। सीईओ की रेस में सबसे आगे नाम पूर्व IPS राजेश पांडे का माना जा रहा है। साथ ही, एक और पूर्व IPS अफसर परेश सक्सेना का नाम भी आगे है। साथ ही, दो IAS में से योगेश्वर राम मिश्रा और दिनेश चंद्र सिंह का नाम भी चल रहा है।

गौरतलब है कि CEO के सेलेक्शन के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, सुरेश हावरे और विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल थे। CEO के पद के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 5 हजार 500 से ज्यादा एप्लीकेशन आए थे। फिर सभी को गूगल फॉर्म भेजा गया था। इसमें 600 नंबर के कुछ सवाल पूछे गए थे। साढ़े 3 हजार से अधिक लोगों ने ये फॉर्म भरकर भेजा था। उसी के बेस पर मार्किंग की गई थी।

3500 लोगों में से 108 लोग ऐसे थे, जिन्हें 600 में से 470 से अधिक मार्क्स मिले थे। बाद में इन सभी लोगों का वर्चुअल इंटरव्यू हुआ था और फाइनली 17 लोग सीईओ पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। फिर, इन लोगों को फाइनल इंटरव्यू के लिए अयोध्या में बुलाया गया, जहां उन्हें लीडरशिप कैपेबिलिटी, आस्था, चुनौतियों को समझने की क्षमता, मंदिर की व्यवस्था सहित कई कसौटियों पर परखा गया था। आखिर में फिर 3 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |