Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 2 दिन बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गुजार रहे रात


पूरनपुर। शेरपुर कला गांव में होली के मौके पर रखा गया ट्रांसफार्मर फुंकने के 2 दिन बाद भी नहीं बदला गया बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में दो दिन और दो रात अंधेरे में गुजारनी पड़ीं बिजली न होने से घरों में लगे पंखे और अन्य उपकरण बंद रहे कुछ संपन्न ग्रामीणों ने जनरेटर किराये पर लेकर अपने साथ आसपास के घरों में भी रोशनी की व्यवस्था की बिजली समस्या को लेकर नागरिक सुरक्षा बल के जिला अध्यक्ष हाजी रियाजत नूर खान ने विद्युत खंड पूरनपुर के एसडीओ मोहित गुप्ता से फोन पर वार्ता की उन्होंने ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने गांव में बढ़ रहे आक्रोश से भी एसडीओ को अवगत कराया हाजी रियाजत नूर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार 24 घंटे के भीतर फुंके ट्रांसफार्मर बदलने का दावा करती है, लेकिन शेरपुर कला में 48 घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी इससे सरकारी दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं शिकायत के बाद विद्युत विभाग की टीम गांव पहुंची और पेट्रोलिंग में जुटी रही हालांकि सोमवार सुबह खबर लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया था और बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |