प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चैरसिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह एवं पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नम्रता चैरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने है फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
