Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पार्क में जमीन के नीचे छिपा था खजाना! 24 किलो चांदी की सिल्लियां देख पुलिस भी चौंक गई


यूपी के कानपुर में चोरी के एक मामले की जांच कर रही फीलखाना पुलिस को बड़ी बरामदगी हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर नानाराव पार्क में जमीन के नीचे दबाकर रखी गई 24.348 किलो चांदी बरामद की है। चांदी 22 छोटी-बड़ी सिल्लियों के रूप में मिली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी के बाद चांदी को सुरक्षित रखने के लिए पार्क में जमीन खोदकर छिपा दिया था।

CCTV कैमरों की फुटेज में चोर दिखने पर पुलिस जब घर पहुंची तो पहले वह भाग निकला था लेकिन फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

फीलखाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधांशु अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल, निवासी 28/18 फीलखाना के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। उसके खिलाफ फीलखाना थाने में मुकदमा संख्या 62/2026 दर्ज है। पुलिस के अनुसार इस मामले में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। जब कैमरों की फुटेज में चोर दिखा तो पुलिस जब घर पहुंची तो पहले वह भाग निकला, लेकिन इसके बाद उसने कोर्ट से आत्म समर्पण की अर्जी डाल दी थी।

पुलिस के मुताबिक 27/28 सितंबर की रात सर्विलांस टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर फीलखाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने फूलमंडी इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद उससे चोरी के मामले को लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की चांदी नानाराव पार्क में छिपाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर पार्क पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर एक स्थान पर खुदाई शुरू कराई गई। जमीन खोदने पर वहां से चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |