Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच


भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भले ही सीरीज के सारे मैच दिल्ली में खेले जाएं, लेकिन याद रखिएगा कि सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। अब मैच में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि मैच कितने बजे से शुरू होगा। कहीं ऐसा ना हो कि जानकारी ना होने के कारण आपका मैच छूट जाए। चलिए आपको मैच शुरू होने का वक्त बताते हैं और साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि मैच को आप अपनी टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब अफगानिस्तान से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। सभी मैच दिल्ली में ही खेले जाएंगे। टी20 मैच होने के कारण ये बात तो पक्की है कि मैच शाम को ही होंगे। मैचों का जो वक्त निर्धारित किया गया है, वो शाम सात बजे का है। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। इसके बाद ठीक सात बजे पहली बार डाली दी जाएगी। अगर पूरे 20 ओवर का खेल हुआ तो साढ़े दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा। अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वक्त में जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे पूरी उम्मीद है कि मैच काफी रोचक होगा।

इस बीच मैच को टीवी और मोबाइल पर देखने की बात की जाए तो वो भी जान लीजिए। इस सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं, यानी टीवी पर मैच को लाइव देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर जाना होगा, लेकिन सोनी लिव एप पर मैच नहीं देख पाएंगे। मैच को मोबाइल पर देखने के लिए आपको फैनकोड एप पर जाना होगा, लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स उसी के पास हैं। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर मैच नहीं देखे जा सकेंगे। इससे पहले कि मुकाबले की शुरुआत हो, अपनी तैयारी करके रखिएगा।

भारतीय टीम सीरीज के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है और उसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम पर पहुंचकर अपनी प्रैक्टिस भी की और कुछ प्लेयर्स ने बैटिंग और बॉलिंग की भी प्रैक्टिस की है। इसका वीडियो बीसीसीआइ्र की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। देखना होगा कि पहले मैच में कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाब होती है।

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |