Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

1 महीने के बच्चे को बेचकर माता-पिता ने खरीदे गहने और स्मार्टफोन


महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। यहां माता-पिता ने अपने 1 महीने के मासूम बच्चे को पैसों के लिए बेच दिया है। बच्चे को बेचकर मिले पैसों से माता-पिता ने गहने और स्मार्टफोन खरीदे हैं। जानकारी के अनुसार, माता-पिता ने मासूम बच्चे का सौदा 1 लाख 20 हजार रुपये में किया। इसके बाद बच्चा 48 घंटे में चार लोगों के हाथों से गुजरकर नांदेड़ के रास्ते तेलंगाना पहुंच गया। इस घटना के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सामने आए बच्चे की बिक्री के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि महज एक महीने के मासूम बच्चे को 1 लाख 20 हजार रुपये में बेचने के बाद उसके जैविक माता-पिता ने उन पैसों से दो ब्रांडेड स्मार्टफोन और करीब 62 हजार रुपये के सोने के गहने खरीदे।

दरअसल, मुकुंदवाड़ी पुलिस ने बीते 24 सितंबर को इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया था और अपनी जांच शुरू की थी। पुलिस के द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे के जैविक माता-पिता समेत अंतरराज्यीय रैकेट के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के मुताबिक, सीमा ने बच्चे को 2 लाख 70 हजार रुपये में संगीता आव्हाड को बेचा। इसके बाद संगीता और खुद को डॉक्टर बताने वाले सुरेश गुंटुका ने नांदेड़ में बच्चे की अदला-बदली की। आगे चलकर बच्चे को 3 लाख 50 हजार रुपये में हैदराबाद की उमा खटकम को बेच दिया गया।

हैरान कर देने वाली बात ये भी सामने आई है कि पैसों के लिए बेचे गए बच्चे को महज 48 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से नांदेड़ के रास्ते तेलंगाना पहुंचा दिया गया था। पुलिस ने इसके बाद एक्शन लिया और हैदराबाद से बच्चे को सुरक्षित वापस लेकर आई है। बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद बच्चे को एक संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |