लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संचालित जनसंवाद कार्यक्रम श्आपका विधायक, आपके द्वारश् की 183वीं कड़ी रविवार को ग्राम नानमऊ में आयोजित की गई। लगातार 183 हफ्तों से बिना रुके चल रहे इस अभियान के तहत मौके पर ही कई जनसमस्याओं का समाधान किया गया और विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।
शिविर में प्राप्त 11 आवेदनों में से हनुमान सिंह का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही तत्काल बनाकर सौंपा गया। श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से 100 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 80 जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मे प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चार मेधावी विद्यार्थियोंकृपलक (75.6ः), प्रियंका सिंह (76.4ः), अविरल प्रताप सिंह (67ः) और कृष्णा सविता (64ः) को साइकिलें प्रदान की गईं। युवाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 192वें बॉयज यूथ क्लब और 130वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर उन्हें क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम और बैडमिंटन की किटें सौंपी गईं।
डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, इस अभियान का मूल उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का स्थाई निस्तारण करना है।
