Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

छत्तीसगढ़ में 125 अधिकारियों का तबादला


छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ मंत्रालय और अलग-अलग विभागों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। यानी इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब कई जिलों में प्रशासनिक टीम का चेहरा बदला नजर आएगा। सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश में अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई जिलों के अपर कलेक्टरों को भी दूसरी जगह भेजा गया है।

कोरिया के अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को बालोद, जबकि बालोद के अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। वहीं सरगुजा के सुनील कुमार नायक को जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। फेरबदल का असर राजधानी रायपुर में भी दिखाई देगा। रायगढ़ के अपर कलेक्टर रवि राही को रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अतुल विश्वकर्मा और अन्य अधिकारियों को भी रायपुर नगर निगम में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इसके अलावा मंत्रालय, नवा रायपुर, राज्य स्तरीय संस्थानों और अलग-अलग विभागों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

दंतेवाड़ा के पूर्व एडिशनल कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) में मैनेजर के पद पर तैनात किया गया है। नवा रायपुर में उच्च शिक्षा निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर राजीव कुमार पांडे ने जशपुर के एडिशनल कलेक्टर का पदभार संभाला है। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के एडिशनल CEO अरविंद कुमार पांडे को निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम के एडिशनल कलेक्टर संदीप कुमार ठाकुर उनकी जगह RDA, रायपुर के एडिशनल CEO बने हैं।

सबसे खास बात ये है कि इस तबादला सूची में डिप्टी कलेक्टर स्तर के बड़ी संख्या में अधिकारी भी शामिल हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, जशपुर, गरियाबंद समेत प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |