Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गणेशोत्सव पर मुंबईकरों को बड़ा तोहफा, 11 से 27 सितंबर तक टोल टैक्स जीरो


गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई से कोंकण में अपने घर जाने वाले गणेश भक्तों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। 11 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक कोंकण जाने वाले मुंबईकरों के वाहनों को चुनिंदा मार्गों पर टोल से छूट दी जाएगी। इसके लिए अपने वाहनों पर “गणेशोत्सव 2026 कोंकण दर्शन” पास लगाना अनिवार्य होगा। इस दौरान MSRTC की बसें भी टोल फ्री रहेंगी।

सरकार PWD मिनिस्टर शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने बताया कि मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे-48, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे 66, साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के अंतर्गत आने वाले कोंकण जाने वाले संबंधित मार्गों पर टोल माफी लागू रहेगी। इसके अलावा अटल सेतु के रास्ते कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के वाहनों को भी टोल माफी का लाभ मिलेगा।

टोल माफी का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए 'गणेशोत्सव 2026 कोंकण दर्शन' नाम से विशेष स्टिकर या पास उपलब्ध कराया जाएगा। इस पास पर वाहन का नंबर और चालक का नाम दर्ज होगा। पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस चौकियों और आरटीओ कार्यालयों में पास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। खास बात यह है कि यह पास वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य रहेगा।

गणेशोत्सव के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कोंकण और कोल्हापुर जाने वाली एसटी बसों को भी टोल माफी दी जाएगी। गणेशोत्सव के दौरान बढ़ने वाली यातायात व्यवस्था और टोल नाकों पर संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को विशेष समन्वय और व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने कहा कि गणेशोत्सव महाराष्ट्र की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। कोंकण में अपने गांव जाकर गणपति बाप्पा का स्वागत करने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और आनंददायक हो तथा उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने टोल माफी का यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। वहीं, आपको बता दें कि मुंबई के बहुचर्चित GSB सेवा मंडल ने 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है। यहां के महागणपति 66 KG सोना और 335 KG चांदी से सजेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |