Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 107.9 किलो गांजा कराया गया विनष्ट, कीमत करीब 53.95 लाख रुपये


अमेठी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में अमेठी पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बड़ी मात्रा में जब्त गांजा का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा यह कार्रवाई की गई।सोमवार को क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्वेताभ भाष्कर की उपस्थिति में थाना गौरीगंज पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित 107.9 किलोग्राम गांजा का मानक प्रक्रिया के तहत निस्तारण कराया गया। पुलिस के अनुसार विनष्ट किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 95 हजार रुपये है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों में अवैध मादक पदार्थों से संबंधित दर्ज अभियोगों में बरामद माल के निस्तारण के लिए न्यायालय द्वारा आदेश निर्गत किए गए थे। इसी क्रम में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों एवं नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।थाना गौरीगंज के अभियोग से संबंधित गांजे को निर्धारित मानकों के अनुसार नष्ट कराने के लिए जनपद सुलतानपुर स्थित ’’मेसर्स रॉयल पाल्यूशन कन्ट्रोल सर्विसेज’’ के इन्सिनरेटर में भेजा गया। वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत 107.9 किलोग्राम गांजे का विनष्टीकरण कराया गयज्ञं अमेठी पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |