Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: मेधावी छात्र चयन परीक्षा से निखरेगी परिषदीय छात्रों की प्रतिभा।

सोनभद्र, 31 अगस्त 2026। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रतिभा को पहचानने और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘मेधावी छात्र चयन परीक्षा-अगस्त 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
वर्तमान में विद्यालय एवं संकुल स्तर पर परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद संकुल स्तर पर चयनित विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की कार्ययोजना के अनुसार ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं आगामी 9 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय मुख्य परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिन विकास खंडों में बड़े स्तर पर आयोजन में कठिनाई है, वहां संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को शीर्ष मेधावी छात्र को ही आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग द्वारा चयनित एवं सम्मानित विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड कराया जा रहा है। नोडल संकुल शिक्षकों और संकुल शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सम्मानित विद्यार्थियों की जानकारी तथा कार्यक्रम की तस्वीरें निर्धारित लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि यह पहल परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |