Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: दी आर्यन्स एकेडमी में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग।

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। संत नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी में सावन माह के पावन अवसर पर भव्य सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हरे रंग की आकर्षक सजावट और विद्यार्थियों के रंग-बिरंगे परिधानों से सावनमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान एवं प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य और नवजीवन का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ने सावन के प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने सावन गीत, कजरी, लोकनृत्य तथा कविता पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय परिसर में झूला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, सुमन, नेहा, प्रिया, काजल, प्रतिमा चौबे, याशमिन एवं अपर्णा का विशेष योगदान रहा।
सावन महोत्सव ने विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उत्साहपूर्वक सावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |