Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

P से प्रोटेस्ट, D से डेमोंस्ट्रेशन और A से एक्टिविस्ट-अखिलेश यादव


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने PDA वाले नारे को लेकर नई बात कही है। अखिलेश यादव बोले कि PDA का जो नारा है, इसमें P से प्रोटेस्ट भी आ रहा है। जो डेमोंस्ट्रेशन करते हैं वो D भी आ रहा है और A से एक्टिविस्ट लोग भी शामिल हो रहे हैं। प्रोटेस्ट करने वाले लोग, डेमोंस्ट्रेशन करने वाले लोग और एक्टिविस्ट लोग जो अपनी बात रखना चाहते हैं, वो PDA में हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल यही नहीं, एक साथी ने कहा कि अगर आप पेशेंस रखेंगे, डिसिप्लिन आपके अंदर होगा और आपके पॉजिटिव एक्शन होंगे, तो आपकी पीडीए की सरकार को कोई रोक नहीं सकता है।

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले कि विरोधी लोगों को पीडीए से और पीडीए के फुल फॉर्म से भी पेट में दर्द हो रहा है। पीडीए प्रोग्रेसिव है। पीडीए विजनरी है। और जो विजनरी होते हैं वो लगातार जोड़ते हैं। बदलाव आता है तब आप विजनरी, डेवलपमेंट के साथ चलते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी त्योहार पर सरकार ने दावा किया कि अपनी बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर फ्री बस उपलब्ध कराएंगे। लेकिन पूरे प्रदेश में जो हालत थी, इतने दबाव के बाद भी प्रेस के लोगों ने बहुत कुछ लिखा है। कहीं इस सरकार का इंतजाम नहीं था। कहीं फ्री बस नहीं थी। वह खबरें आपको भी पता हैं।

समाजवादी पार्टी चीफ ने आगे कहा कि सरकार को कोई परवाह नहीं है। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं, ना कभी तानाशाही चली थी, ना तानाशाही चलेगी क्योंकि आम लोग जागरूक हैं। पुरातनपंथी संकीर्ण सोच वाले सामंतवादी लोगों को पीडीए से घबराहट है। जब नए लोग जुड़ते हैं तो घबराहट और बढ़ जाती है। ये पीडीए को रोकने के लिए न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने 5 हजार साल से समस्या झेली है। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर ने कुछ हद तक इसे सामान्य करने की कोशिश जरूर की है। बीजेपी की तरफ से बहुत से नैरेटिव गढ़े जाएंगे, इन सारे नैरेटिव से हम सब लोगों को सावधान रहना है। इससे पहले हाल ही में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह आरक्षण खत्म करना चाहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |