Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में 44 लाख रुपये की लूट पर बड़ा खुलासा! कारोबारी के बेटे समेत 2 गिरफ्तार


दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में कैरियर से 44 लाख रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी साजिश उस व्यक्ति के बेटे ने रची थी, जिसने कैरियर को रकम सौंपी थी। जानें ये पूरा मामला क्या है।

पुलिस के मुताबिक, 52 साल के जितेंद्र कुमार जो शास्त्री नगर में रहते हैं, ने शिकायत की थी कि वह अवधेश तिवारी से 44 लाख रुपये लेकर उसे राजकुमार तक पहुंचाने जा रहा था। एमएस पार्क स्थित ई-49 से रकम लेकर बाइक से निकलते ही एक शख्स ने उनकी बाइक रोक ली, जबकि दूसरे आरोपी ने उनका बैग लूट लिया। बैग में करीब 44 लाख रुपये कैश थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि वारदात की साजिश अवधेश तिवारी के बेटे प्रभय तिवारी ने रची थी। पुलिस के अनुसार, प्रभय पर कर्ज था और उसे चुकाने के लिए उसने अपने पिता के जरिए कैरियर को दी गई रकम को लूटने की साजिश रची।

दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी की पहचान शाहदरा के रहने वाले 26 साल के प्रभय तिवारी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपी 21 साल का सरब तिवारी उर्फ प्रफुल है। वह रामगंज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और लूट की रकम व वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले हाल ही में दिल्ली के अशोक विहार इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने घर में घुसकर 75 लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस के अनुसार, 4 आरोपी जबरन एक घर में दाखिल हुए थे और चाकू की नोंक पर महिला को धमकाया था। फिर बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर कैश लेकर फरार हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |