सोनभद्र। जनपद के घोरावल क्षेत्र स्थित पुरना प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों को ईंट ढोते हुए दिखाया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों में बच्चों से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा के लिए होते हैं, ऐसे में उनसे श्रम कार्य कराए जाने के आरोप गंभीर हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय आते हैं या निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो यह शिक्षा विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है।
हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
"हालांकि बेसिक शिक्षा अधिकारी के सेल फोन पर शनिवार को 4:41 बजे बात हुई तो उन्होंने कहा कि मामला सज्ञान में है वीडियो बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी विद्यालय के जिमेदार के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
