Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद


देश की जनता अक्सर ऐसे मंत्रियों और नेताओं की शिकायत करते हैं, जिन्हें बीच सड़क पर मुश्किल में फंसे लोगों की बिना परवाह किए अपने रास्ते पर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन भारत के सिर का ताज कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर के रामबन इलाके से एक ऐसी वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखा दृश्य लोगों को इस बारे में अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया है.

दरअसल, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर बनिहाल के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें डाक विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए. उसी दौरान वहां से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार, बनिहाल के विधायक सज्जाद शाहीन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नासिर असलम वानी का काफिला गुजर रहा था, जिन्होंने घायल कर्मचारियों की मदद के लिए अपना काफिला रोका.

यह घटना गुरुवार (6 अगस्त, 2026) को उस वक्त हुई जब ये नेता जिले की एक आधिकारिक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए रामबन जा रहे थे.

दरअसल, डाक विभाग के दो कर्मचारी, साहिब खान और यावर बशीर मलिक, मोटरसाइकिल से नेशनल हाईवे 44 से होते हुए जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी लेन में आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

दुर्घटना स्थल से गुजरते समय मंत्री जावेद अहमद डार और विधायक सज्जाद शाहीन ने स्थानीय इमरजेंसी टीमों और स्वयंसेवकों की मदद के लिए तुरंत अपना काफिला रोक दिया. विधायक सज्जाद शाहीन ने खुद अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करके घायल डाक कर्मचारियों को बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) पहुंचाया, ताकि उन्हें तुरंत इलाज मिल सके. बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है.

वहीं, हरियाणा से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर पानीपत में भी एक सड़क दुर्घटना घटी. एनएच-44 स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के इरादे से एक कार चालक ने टोल बैरियर पर पीछे से आ रही बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही, दो महिलाएं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |