JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
August 08, 2026
झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. हरिशरण देवगन ने नाम के याचिकाकर्ता ने याचिका दाखिल की है. इस याचिका में नए सिरे से परीक्षा के आयोजन और मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है. साथी ही, सेवानिवृत्त जजों की एक कमेटी को जांच की निगरानी सौंपने की मांग भी याचिका में की गई है.
JPSC की 2025 प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप 2 जुलाई को तब सामने आए, जब एक सफल अभ्यर्थी की OMR कार्बन कॉपी वायरल हुई. आरोप है कि पेपर-1 में सिर्फ 48 प्रश्न हल करने के बावजूद उस अभ्यर्थी को आगे की परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया. इसके बाद छात्र भड़क गए. राज्य सरकार ने मामले में CID को सौंप दी. छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं. वह 25 जुलाई से रांची में आंदोलन कर रहे हैं.
