Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Guinea में कचरे का पहाड़ ढहने से मलबे में दबीं कई झुग्गियां, 30 लोगों की मौत


अफ्रीकी देश Guinea में कचरे का पहाड़ ढहने से बड़ी दुर्घटना हो गई, जिसकी वजह से 30 लोगों की जान चली गई। दरअसल, मलबे की चपेट में कई झुग्गियां आ गईं और इसकी वजह से 30 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। Guinea सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार तड़के गिनी की राजधानी कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल यानी कचरा डंपिंग साइट में कचरे का एक बड़ा ढेर ढह गया और इसकी वजह से ये हादसा हुआ है।

अफसरों ने बताया कि सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश की वजह से 'Dar Es Salam' में जमा कचरा बहने लगा, जिससे लैंडस्लाइड हुआ और पास की झुग्गियां मलबे में दब गईं। जिंदा बचे लोगों की खोज के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस घटना में 6 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए और कई झुग्गियां नष्ट हो गईं।

मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के मुताबिक, कोनाक्री के सबसे बड़े खुले कचरा डंप को रविवार को बंद करने का निर्णय किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, लैंडफिल के आस-पास रहने वाले लोगों को वहां से हटने का नोटिस जारी किया गया था, जिसकी वजह से कई लोगों ने वह इलाका पहले ही छोड़ दिया था, लेकिन दुर्घटना के वक्त भी कई लोग वहां मौजूद थे।

कोनाक्री में मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री डिएनाबू टुरे ने बताया, "हम यह पक्का करेंगे कि बाकी परिवारों को दूसरी जगह बसाया जाए, उनके रहने का इंतजाम कराया जाएगा।"

आशंका जताई जा रही है कि कचरे का पहाड़ ढहने की इस घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। अन्य लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी गई है। रेस्क्यू टीम तलाश रही है कि कहीं कोई मलबे में दबा तो नहीं हुआ है। इससे पहले, इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर लैंडस्लाइड की घटना हुई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |