Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: नवनियुक्त आवास आयुक्त अनिल ढींगरा ने संभाला पदभार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के नवनियुक्त आवास आयुक्त श्री अनिल ढींगरा ने शनिवार को परिषद मुख्यालय में अपने पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री ढींगरा ने परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिषद के कार्यों में गति, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |