Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: दूध टैंकर व स्कूली बस की भिंड़त में दर्जनों बच्चे घायल


जगदीशपुर/अमेठी। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस व दूध टैंकर की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दर्जनों स्कूली बच्चे घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं कुछ बच्चों को ईलाज हेतु जिला भेजा गया।  भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली हाईवे अलीनगर गांव के निकट घटना उस समय घटी जब बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस अलीनगर गांव के मोड के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा दूध टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया जिसमें बस चालक समेत आदर्श, अकांक्षा, विष्णु, आर्यन, प्राची, आशिया आदि दर्जनों छात्र छात्राए घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल बचाव कार्य मे जुट गई आनन फानन मे बच्चों को ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ कुछ बच्चों को गंभीर चोट होने के चलते जिला रेफर किया गया फिलहाल सभी बच्चों का ईलाज चल रहा है  हालत संतोषजनक बताई जा रही है। दुर्घटना मे घायल छात्रों की खबर पाते ही सीएमओ अमेठी डाक्टर अंशुमान सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे वहाँ घायलों का निरीक्षण करने के पश्चात बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया तथा उन्होंने बताया कि अन्य अस्पतालों मे भी घायल छात्रों का उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |