नहटौर विधानसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने सबसे चहेते एवं प्यारे विकास पुरुष, नहटौर विधानसभा-21 के प्रिय विधायक श्री ओम कुमार को क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 करोड़ रुपये की सौगात देकर विधायक ओम कुमार का कद और ऊँचा कर दिया है।
नहटौर विधानसभा में इससे पहले, जब विधानसभा क्षेत्र-20 धामपुर लगता था, तब से लेकर वर्ष 2008 तक दर्जनों विधायक आए और विधायकों ने क्षेत्र के विकास के लिए काम भी किया। लेकिन जो काम विधायक ओम कुमार ने किया, वह कोई और विधायक नहीं कर पाया।
सबसे पहले धामपुर विधानसभा-20 में वर्ष 1957 में चुनाव हुआ, जिसमें पहले विधायक खूब सिंह बने। इसके बाद गोविंद सहाय दो बार, सत्तार अहमद, फिर हरिपाल, श्यामलाल, बसंत सिंह, उनके बाद सुरेंद्र सिंह, फिर दो बार राजेंद्र सिंह और दो बार मूलचंद चौहान विधायक रहे। वर्ष 2007 में अशोक राणा विधायक बने। इन सभी विधायकों ने अपने-अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास भी किया।
वर्ष 2008 में परिसीमन हुआ और विधानसभा क्षेत्र-21 नहटौर बना। पहले ही चुनाव में ओम कुमार ने अपनी लोकप्रियता के बल पर चुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, ओम कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीन बार नहटौर विधानसभा के विधायक के रूप में जनता के हृदय में बस गए।
आज विधायक ओम कुमार की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि क्षेत्र की जनता उन्हें ‘विकास पुरुष’ के नाम से जानती है। इतना ही नहीं, नहटौर विधानसभा की जनता उन्हें अपना ‘हृदय सम्राट’ मानती है। और क्यों न माने, जिस नेता ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रखी हो।
विकास कार्यों की सूची इस प्रकार है—
1. ग्राम अटापुर खटापुर से शेरपुर कल्याण तक मार्ग।
2. ग्राम महमूदपुर जगमालपुर से शिव मंदिर वाले तिराहे तक मार्ग।
3. ग्राम जलालपुर बूढ़ से प्रेम नगर आश्रम वाले मार्ग तक।
4. कोकापुर से ग्लासपुर-झालापुर तक मार्ग।
5. ग्राम पढ़ली मंडू से नहटौर-अलीनगर पलनी मार्ग तक।
6. झाझूवाला से नसीरपुर माई मार्ग तक।
7. ग्राम फतेहपुर असल से थामपुरवाला धर्मशाला होते हुए उमरी पीडब्ल्यूडी मार्ग तक।
8. ग्राम थामपुरवाला पुलिया से धर्मशाला होते हुए उमरी-शाहपुर-सेंदु बाईपास तक।
9. ठिल्ला में नहर के पुल से नहर की पटरी होते हुए जलालपुर असना तक सीसी रोड बनवाने का कार्य बहुत जल्द आरंभ होने जा रहा है।
ऐसे विकास पुरुष को नहटौर विधानसभा की जनता क्यों न हृदय सम्राट कहे? क्षेत्र की जनता ईश्वर से यही प्रार्थना करती है कि विधायक ओम कुमार की आयु 100 वर्ष हो और वे हमेशा हमारे विधायक बने रहें।
वैसे तो और भी प्रत्याशी मैदान में अपना दम भर रहे हैं, मगर वे एक बरसाती मेंढक की तरह हैं, जो टर्र-टर्र करके अपने बिलों में चले जाएँगे।
