Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: नदी पुल के पास बैठी मिट्टी, हुआ गहरा गड्ढा


संग्रामपुर/अमेठी। बीती रात अमेठी - कालिकन मार्ग मालती नदी तट टिकरिया पुल के पास बरसात के कारण मिट्टी  बैठ गई जिससे पुल के दोनों छोर पर गहरा गड्ढा हो गया सोमवार को सुबह कालिकन धाम आ रहे दर्शनार्थियो के यह गड्ढा खतरनाक साबित हो रहा है इस गड्ढे में दो मोटरसाइकिल चालक व एक चार पहिया वाहन इस गड्ढे में गिरते -गिरते बच गया।आने -जाने वाले राहगीरों ने पुल के दोनों छोर पर हुए गड्ढे को पाटकर रास्ता सुलभ व सुरक्षित करने की मांग की।इस पुल  का कुछ दिन पहले निर्माण हुआ उंचा चढाव को देखते हुए इस पुल के आस-पास मिट्टी डाली गई। लेकिन बीती रात की बरसात से  पुल के चारों किनारों पर मिट्टी बैठ जाने से गड्ढा हो गया गड्ढा इतना गहरा है कि यदि कोई वाहन इसकी चपेट में आ जाय तो बड़ी घटना हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |