Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाजारशुकुल: दहेज उत्पीड़न में पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट का आरोप


बाजारशुकुल /अमेठी। थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के बदलगढ़ गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार बदलगढ़ निवासी 30 वर्षीय रुखसाना पत्नी मो. मोइन ने तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति मो. मोइन ने उसे धमकी देते हुए तीन तलाक दिया। घटना में रुखसाना और उसका चार वर्षीय पुत्र मो. अल्तमस घायल हुए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मो. मोइन, जेठ मारुफ, ससुर मो. हारुन, जेठानी जमीदुल तथा ननद शहनाज और शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह कर रहे हैं। इस संबंध मे थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |