संग्रामपुर: वायरल फीवर ने बढाई टेंशन पैथोलॉजी लैब में लगी भीड
August 31, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। वायरल फीवर और संक्रमण के मामले अचानक बढ़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर की पैथोलॉजी लैब में सोमवार को आने वाले मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अस्पताल में छुट्टी होने के कारण अधिकांश मरीज ने सोमवार को कोशिश की जिससे पैथोलॉजी केंद्र में भीड़ इकट्ठा हो गई। आम दिनों में लगभग 60 से 100 तक नमूने आते हैं। लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़कर 150 से 200 तक पहुंच गई है। अधिकांश मरीज बुखार खांसी- जुकाम, और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक के अनुसार मौसम की बदलाव और भीगने के कारण बुजुर्गों और बच्चों प्रतिरोधक क्षमता सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। लेकिन वायरल फीवर से प्रभावित महिलाओं की भी संख्या कम नहीं है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ संतोष सिंह ने बताया कि इस मौसम में भीगने से बचना चाहिए नहीं तो वायरल और बैक्टीरिया इंफेक्शन का खतरा बना रहेगा। सोमवार को ओपीडी में डॉक्टर यशवंतराव फार्मासिस्ट बृजेंद्र यादव , लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर लैब अभिषेक कुमार, वीरेंद्र वर्मा संजय पाठक व महिला चिकित्सक उपस्थित होकर वायरल फीवर की आने वाली भीड़ का इलाज किया।
