संग्रामपुर: ब्लॉक भवन में टपक रही छत, फरियादी-कर्मचारी परेशान
August 31, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गांव -गांव व गलियों में विकास की धारा बहाने वाली ब्लाक संग्रामपुर खुद अपने विकास के लिए तरस रही है बरसात का पानी भवन के अन्दर रातभर टपकता रहा सुबह जब ब्लॉक का ताला खोला गया तो ब्लॉक भवन के बीडीओ कार्यालय से लेकर सभी कक्ष में पानी भरा हुआ था ।साफ सफाई के बाद भवन का पानी बाहर निकाला गया।सुबह जब फरियादी आये तो देखा कि एक भी कर्मचारी अपनी कुर्सी पर नहीं है सभी कुर्सी छोड़कर सुरक्षित स्थान पर खड़े रहे। कम्प्यूटर कक्ष में पानी टपक रहा था।वहीं विकास -पंचायत- खंड विकास अधिकारी कार्यालय - ब्लॉक प्रमुख कक्ष आगन्तुक कक्ष ऐसा कोई भवन नहीं था जहां पानी न टपकता हो। लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारी जान जोखिम में डालकर किसी तरह समय पार कर घर चले जाते है वही बरसात के दिनों में फरियादी भी अपनी समस्या लाकर भवन के बाहर ही प्रार्थनापत्र देना चाहते हैं। फरियादियों का कहना है कि अपने विकास का रोना रो रही ब्लॉक क्षेत्र का विकास कैसे करेगी।कुछ लोगों ने छत पर पानी जमा होने को बताया कि ड्रेनेज पाइप जाम होने के कारण छत का पानी अंदर टपक रहा है। लेकिन समस्या यह है कि भवन जर्जर के रूप में ब्लॉक मुख्यालय भवन संग्रामपुर पूरी तरह परिवर्तित हो गया है। जिसके कारण छत से पानी टपक रहा है और इसके प्लास्टर गिर रहे है।
