Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल से ओवरस्पीडिंग पर शिकंजा, 110 वाहनों के चालान


अमेठी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अमेठी यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल की मदद से तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ’’110 वाहनों का चालान कर 2.20 लाख रुपये का समन शुल्क’’ लगाया गया।यातायात पुलिस ने यह अभियान थाना जगदीशपुर क्षेत्र के ’’बेंचूगढ़ के पास’’ चलाया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगी स्पीड लेजर गन के माध्यम से वाहनों की गति का सटीक मापन किया गया। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले वाहनों को चिन्हित कर नियमानुसार ई-चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोईध्यातायात ने स्वयं इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मोटरसाइकिल में लगे उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों के माध्यम से वाहनों की नंबर प्लेट कैप्चर करने की व्यवस्था भी की गई है। इससे तेज गति से चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार, इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल का उद्देश्य सड़क पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि ’’तेज रफ्तार न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण भी बन सकती है।’’ ऐसे में वाहन चालक जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |