लखनऊः महिला से टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाली व लॉकेट बरामद
August 27, 2026
आलमबाग।आशियाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में महिला को झांसा दे पहने हुए कीमती जेवर लेकर फरार हो जाने वाले दो शातिर टप्पेबाजों को आशियाना पुलिस ने बुधवार रात्रि गिरफ्तार घटना का खुलासा किया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि बंगला बाजार भदरूख में रहने वाली फूला देवी पत्नी जोगिंदर के साथ बीते 18 अगस्त को मंगल बाजार के पास दो युवकों ने झांसे में लेकर महिला के कान की बाली और गले में पहना हुए लॉकेट लेकर फरार हो गए थे जिसका मुकदमा स्थानीय थाने पर दर्ज किया गया था। शातिरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज आधार पर एवं मुखबिरों की सूचना पर बुधवार रात्रि करीब 11 बजे देवी खेड़ा रोड के पास से दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से टप्पेबाजी की गई कान की बाली और लॉकेट बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों शातिरों ने अपना नाम पता प्रेम सोलंकी पुत्र हरिलाल सोलंकी निवासी असावटी रोशन कॉलोनी, थाना प्याले, जनपद पलवल, हरियाणा व अमन राय पुत्र किशोर राय निवासी ग्राम बंथरा सिकन्दरपुर, थाना बंथरा लखनऊ का बताया है। बरामदगी आधार पर दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए दो शातिरों को जेल भेज दिया गया है।
