Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नेपाल में आए सैलाब में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक लापता



भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को सुबह-सुबह अचानक आई बाढ़ ने पूरी तरह से तबाही ला दी है। अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत कंफर्म हो चुकी है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के भी 93 नागरिकों के लापता होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये बाढ़ तिब्बत की ओर से अचानक आई थी। इस तबाही के बाद नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया- "बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे रसुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद, नेपाल टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा की स्थिति जानने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रभावित इलाकों में थे या वहां से गुजर रहे थे। पर्यटन और यात्रा कंपनियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रभावित इलाकों से 384 यात्रियों के लापता होने की खबर है, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस जानकारी की पुष्टि और जांच-पड़ताल ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।"

सामने आई जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह अचानक भोटेकोशी नदी का पानी उफान मारने लगा। भोटेकोशी नदी से आए फ्लैश फ्लड ने रसुवा जिले को अपनी चपेट में ले लिया। रसुवा के टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों को तबाह कर दिया। तीन पुलिस चौकियां पूरी तरह से तबाह हो गईं। तेज बहाव में गाड़ियां और दूसरे सामान तिनके की तरह बह गए जबकि एक पुल भी टूट गया। रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया। रसुवा जिले में अबतक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 32 पुलिसकर्मी समेत 25 से ज्यादा श्रद्धालु लापता हैं। कस्टम ऑफिस के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं। रसुवा के पास नुवाकोट में त्रिशूली नदी के किनारे से तीन शव बरामद किए गए हैं।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही के बाद देश के पीएम बालेंद्र शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। नेपाल आर्मी ने अपने हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में त्रिशुली नदी के नजदीक मदद के लिए भेजा है। इमरजेंसी मेडिकल रेस्क्यू टीम के साथ MI-17 हेलीकॉप्टर को भी भेजा गया है। रसुवा और आसपास के इलाकों में नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को तैनात कर दिया गया है। Nepal Electricity Authority का कहना है कि उसके छह बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट और ट्रांसमिशन लाइन को नुकसान पहुंचा है। नेपाल के कई हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |