लखनऊः संविधान रचयिता की फोटो संग आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज
August 27, 2026
लखनऊ। आलमबाग,आशियाना थाना पर एक संगठन की महिला पदाधिकारी ने बाबा साहब की फोटो संग अभद्र अमर्यादित टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने का आरोप लगा यूजर आईडी के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना के सेक्टर एल निवासिनी बहुजन लक्ष्य की कमांडर विजय लक्ष्मी गौतम के अनुसार फेसबुक पर चितरंजन पाण्डे नामक यूजर आईडी जिसका पता प्रोफाइल पर मूल निवासी जनपद प्रतापगढ़ वर्तमान पता दिल्ली ने अमर्यादित रूप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो के साथ जातिसूचक गालियां एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट किया गया है। जिसका उद्देश्य समाज में द्वेष फैलाना, अनुसूचित जाति के सम्मान को ठेस पहुंचाना और शांति भंग करना है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि फेसबुक पर अभद्र भाषा और जातिसूचक गालियां पोस्ट करने के आरोप में शिकायत मिला है जिसपर बुधवार को एसीएसटी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
